दो बसों की आमने-सामने टक्कर में तीन दर्जन यात्री जख्मी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर स्थित बगहीडांड़ पुल पर शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे एक सरकारी और एक प्राइवेट बस में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बसों के लगभग तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद यात्री बसों का शीशा तोड़कर बस से बाहर कूदे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर कई एंबुलेंस और पुलिस फोर्स को भेजा गया, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से रोडवेज बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। दोनों बस की रफ्तार बहुत तेज थी और बसों के चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सके। इससे बीच सड़क पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बसों में खचाखच भरी सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बसों में बैठे यात्रियों की चीख पुकार गूंज उठी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बस सवार घायल यात्रियों की मदद करने में जुट गए।
सभी घायलों को तुरंत मंडलीय अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद आईजी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। मंडलीय अस्पताल में डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए।
घटना के संबंध में डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि जौनपुर डिपो की बस और प्राइवेट बस में टक्कर हुई है। कोई कैजुअल्टी नहीं है, लेकिन तीन यात्रियों की हालत गंभीर है, जिनको मंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया है।
हादसे में पीड़ितों को दी जाएगी मदद
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि मंडलीय अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज में भी बेड की व्यवस्था की गई है। घटना की सूचना के बाद तुरंत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बना दी गई थी, उनको पहले से ही एलर्ट कर दिया गया था। राहत कार्य संपन्न होने के बाद पीड़ितों को मदद दी जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

1 hour ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago