फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से की गई खाद्य पदार्थों की जांच

अभियान के अंतिम दिन कप्तानगंज व बोदरवार में संग्रहित किये गये 67 नमूने

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सहायक आयुक्त खाद्य -ll अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा, फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाइजीन, सैनिटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग तथा न्यूट्रिशियन व फोर्टीफिकेशन संबंधित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll ने बताया कि 02 जून 2023 को कप्तानगंज व बोदरवार में मिठाई एवं नमकीन के 16 नमूने लिए गए जिसमें 09 नमूने मानक के अनुरूप तथा 07 मानक के विपरीत पाए गए, इसी प्रकार स्पाइस के 31 नमूने लिए गए जिसमें 24 मानक के अनुरूप सही तथा 07 मानक के विपरीत पाए गए, सीरियल (अनाज) के 12 नमूने लिए गए जिसमें 06 मानक के अनुरूप सही व 06 मानक के विपरीत पाया गया। ऑयल घी वनस्पति के 4 नमूने व अन्य खाद्य पदार्थों के 04 नमूने लिए गए, इस प्रकार कुल 67 नमूनों में 39 मानक के अनुरूप सही व 20 मानक के विपरीत पाए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीकों एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गौंड, सच्चिदानंद गुप्ता, व खाद्य विश्लेषक सुश्री प्रीति चौबे सम्मिलित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

1 hour ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

1 hour ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

1 hour ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

1 hour ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

1 hour ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

1 hour ago