Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआलापुर में एक ही दिन में हार्ट अटैक से तीन मौतें, दहशत

आलापुर में एक ही दिन में हार्ट अटैक से तीन मौतें, दहशत

अंबेडकरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हार्ट अटैक से एक ही दिन में तीन मौतों से लोग काफी दहशत में हैं और स्थिति चिंताजनक है। यद्यपिय ह मौतें अलग-अलग स्थान पर हुई जो काफी भयभीत करने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना फरीदपुर हेठरिया गांव में हुई। जहां 40 वर्षीय चन्द्रेश पाल पुत्र सतई पाल की मौत हुई। दूसरी घटना अल्लीपुर बर्जी गांव की है। जहां 30 वर्षीय दीपू कुमार पुत्र स्व० मटरु की मौत हुई। तीसरी घटना बनकटा बुजुर्ग में घटी।जहां 24 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र की मौत हो गई। यह सभी मोटे हार्ट अटैक से हुई।
बताया जाता है कि मृतक चंद्रेश पाल दिल्ली के रोहिणी में रहते थे और दूर संचार विभाग में एसडीओ पद पर कार्यरत थे। सुबह वाशरूम में अटैक आने से उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही हुआ। मृतक की पत्नी अर्चना एवं 2 वर्षीय पुत्री लाडो का रो- रोकर बुरा हाल है। अबोध बेटी लाडो का 27 अप्रैल को दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। दूसरी तरफ दीपू कुमार अयोध्या में रहकर मज़दूरी करते थे। रात्रि 10 बजे अचानक सीने में दर्द होने पर तबियत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी वंदना एवं पुत्री 3 वर्षीय अन्नया का रो – रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता की मृत्यु 15 वर्ष पहले ही हो चुकी है। परिवार की सारी जिम्मेदारी मृतक के कंधे पर थी। मृतक की मां शीला देवी रो रो कर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। जबकि बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी अनुज कुमार गांव से पड़ोसी जनपद आज़मगढ़ के हुसेपुर गांव में बारात गए थे। डीजे पर थिरकने के दौरान 10 बजे रात उन्हें सीने में दर्द हुआ। लोग जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मृत्यु हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पत्नी मालती एवं मां अनीता का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक की 3 वर्ष पहले शादी हुई थी मृतक का एक वर्षीय पुत्र श्रृषभ भी है। मृतक मज़दूरी करके अपने परिवार का किसी तरीके से जीवकोपार्जन करता था। मृतक के परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments