Categories: Uncategorized

तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आलमाइटी  पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज में तीन दिवसीय वार्षिक  खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल  प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले खेल  नियमों की गरिमा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि खेल जीवन को अनुशासित करता है हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास, शारीरिक तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ , 200 मीटर दौड़ ,400 मीटर दौड़ शूटिंग, बैडमिंटन, चेस,जलेबी कूद, स्पून रेस ,पोटैटो रेस, कबड्डी ,खो-खो,ऊंची कूद,लम्बी कूद, सहित विभिन्न खेल  प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
वहीं शूटिंग में कक्षा 9 की हिना मन्नान ने पहले प्रयास में ही लक्ष्य को भेद कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। शतरंज के बालिका वर्ग में अदिति निशाद ने हर्षिता सिंह को तथा बालक वर्ग में संदीप चौहान ने विकास को मात दी।बैडमिण्टन के सीनियर वर्ग में कक्षा 12 ,जूनियर वर्ग में कक्षा 6 की टीम तथा खो-खो में कक्षा 6 की टीम विजयी रही। 100 मीटर दौड़ में आसिफ आलम,400 मीटर दौड़ में आदित्य चौरसिया तथा 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद आमिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान ईश्वर चन्द चौरसिया,दुर्गेश यादव, शबी अहमद,अंगद प्रसाद, मोहम्मद फारूक सिद्दीकी, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी,अखिलेश कुमार यादव, श्रवण कुमार वर्मा, प्रेमशंकर चौहान,अमित यादव, बृजभान यादव, अभिषेक कुमार, राजीव चौरसिया,राकेश सहानी साहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

10 minutes ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

2 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

2 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago