Categories: Uncategorized

कार्ययोजना के संबंध में बैठक संपन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के लिए 15 वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि की कार्ययोजना के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में 15 वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रस्तुत नगर-निकाय वार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को लोकहित/जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के उपयोगार्थ क्रय की जाने वाली सामग्री यथा – कूडादान, कूड़ागाड़ी व स्ट्रीट लाइट आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों यथा-नाली का निर्माण कार्य, इंटरलॉकिंग के कार्य एवं सड़क निर्माण के कार्य आदि में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को नगर निकाय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर अपने नगर निकाय की आय में वृद्धि लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित सभी अधिशासी अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

3 hours ago

अंतरिक्ष की उड़ान में कहां चूके छात्र? नारायणी रॉकेट्री कप में खुलीं तकनीकी सुधार की अहम बातें

पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…

3 hours ago

सितारों की चाल, किस्मत का कमाल; 4 नवंबर को किस राशि पर होगी कृपा अपार?

AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…

3 hours ago

सूरत से शुरू हुआ सफर, अब पूरे गुजरात की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की जिम्मेदारी: जानिए कौन हैं कृष्ण कुमार यादव

मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…

4 hours ago

संजय की तीसरी आँख

व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…

4 hours ago

गिग वर्कर्स की सुरक्षा का सवाल: लचीले रोजगार के साथ सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी

डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…

4 hours ago