तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के पयागपुर राम नारायण सिंह इंटर कालेज राम नगर खजुरी के वार्षिकोत्सव समापन समारोह के अवसर पर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा कार्यक्रम समापन की ओर बढ़ते हुए विद्यालय द्वारा प्रकाशित नारायण ज्योति नामक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाl साथ ही साथ विद्यालय की परम्परा के अनुसार विगत हाईस्कूल 2020 में संतोष कुमार पुत्र पंकज,2021 में मानवी सिंह पुत्री रमेश,2022 में अंकुल यादवपुत्र शिवकुमार, इंटरमीडिएट की परीक्षा 2020 में रितिका सिंह पुत्री दिनेश कुमार,2021 में नानबाबू पुत्र दीना नाथ ,2022 में कीर्ती पुत्री विजय कुमार,अनुसूचित सम्बर्ग 2020 में खुशबू पुत्री राधेश्याम,2021 में वंदना पुत्री रामअचल,2022 में मुकेश पुत्र मुन्ना लाल सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पूर्व प्रबंधक डॉ यस यन सिंह माता लक्ष्मी देवी की स्मृति में विद्यालय के वर्तमान प्रबंधक प्रदीप सिंह द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर पान्डेय ने बताया कि रात्रि में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन विगत 10 वर्षों से विद्यालय में निरंतर वार्षिकोत्सव समापन की रात्रि में होता चला आ रहा है इस वर्ष भी है जिसमें दूरदराज के कवियों ने प्रतिभाग किया है।इस अवसर पर विद्यालय के मिथिलेश यादव, हरिओम, राजेश चौबे, राकेश, अमर बहादुर पटेल, अरूण कुमार सहित विद्यालय के सभी अध्यापक, बच्चे व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

45 minutes ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

52 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

57 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

7 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

8 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

8 hours ago