तीन करोड़ की ठगी में तीन गिरफ्तार, एक अभियुक्त बीटेक पासनोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर।(राष्ट्र की परम्परा) नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बीटेक पास अभियुक्त भी शामिल है, जिसने ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

एडीसीपी साइबर क्राइम मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा सेक्टर-27 निवासी एक व्यक्ति ने 12 जून को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि “रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड” और “रेट फाइन इंडिया इक्विटी फंड” के नाम पर उसे शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर 3 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी की गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को नोएडा स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पुनीत (बीटेक पास), गाजियाबाद के लोनी निवासी हिमांशु और ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी विजय चौधरी शामिल हैं।

एडीसीपी के अनुसार अभियुक्त पुनीत ने साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते की सुविधा दी थी, जिसके बदले उसे एक लाख रुपये का कमीशन दिया गया था। वहीं, अन्य दोनों आरोपी केवल आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं और सीधे तौर पर ठगी में संलिप्त थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक किन-किन लोगों को निशाना बनाया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

47 minutes ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

56 minutes ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

1 hour ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

1 hour ago