Categories: Newsbeat

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस और एसओजी स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रानीपुर चौराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशे के लिए दुरुपयोग किए जाने वाले 5700 इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई एडीजी गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन और डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी की गई। सुबह करीब 5 बजे यूपी 53 एफएन 8304 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू निवासी जुगौंली, सोनौली और आदित्य कुमार मिश्र निवासी कम्हरिंया बुजुर्ग, कोल्हुई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 1900 एम्पुल डायजेपाम, 1900 बुप्रेनॉर्फिन और 1900 प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 9000 रुपये नकद और कार भी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन इंजेक्शनों को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे और पिछले करीब छह महीने से इस तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार बरामद दवाएं सामान्यतः चिकित्सीय उपयोग में आती हैं, लेकिन इनका अवैध रूप से नशे के लिए उपयोग किया जाता है। इनका मिश्रण कर कॉकटेल ड्रग तैयार किया जाता है, जो युवाओं में तेजी से फैल रहा है और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है।

इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में मु.अ.सं. 96/2026 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago