भाजपा का लक्ष्य लोकतंत्र को कमजोर करना : केशवचंद यादव


भाटपार रानी में कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भाटपार रानी के रतसिया रोड स्थित मां वैष्णो मैरेज हाल में रविवार 29 जून को कांग्रेस पार्टी द्वारा “संविधान बचाओ विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का समूल नाश करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में दबे-कुचले, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना की मांग का मजाक उड़ाने वाले अब उसी मांग को स्वीकारने को मजबूर हुए हैं, जिससे दलितों और पिछड़ों को आबादी के अनुपात में अधिकार मिल सकेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने जब संविधान रचा था तो उनका सपना था कि हर वर्ग को सम्मानपूर्ण जीवन मिले, लेकिन भाजपा सरकार संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कर कमजोर वर्गों का अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में भाजपा की इस साजिश को सफल नहीं होने देगी।

सम्मेलन को नागेंद्र शुक्ल, नौशाद खान, हरिहर तिवारी, जगरनाथ यादव, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, गोविंद मिश्र, चंद्रभूषण पांडेय, जनार्दन वर्मा, मानवेन्द्र तिवारी, मार्कण्डेय मिश्र, बदरे आलम, संजय पांडेय, इस्लाम खान, जयप्रकाश पाल, वशिष्ठ मोदनवाल, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, जुलेखा खातून, जेपी यादव, विराट यादव, कन्हैया कुशवाहा, सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा ने की जबकि संचालन डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य संविधान की मूल भावना की रक्षा करना और सामाजिक न्याय को लेकर लोगों को जागरूक करना रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

54 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago