पत्रकारों ने लेखपाल पर केस दर्ज करने की मांग की

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर तहसील परिसर में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को क्षेत्र के पत्रकारों का एक समूह कोतवाली पहुंचा और तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जून की रात एक स्थानीय समाचार पत्र के पत्रकार कलिका तिवारी और गंगेश को तहसील परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। समाचार संकलन हेतु जब दोनों पत्रकार मौके पर पहुंचे, तो एक कमरे से लेखपाल अशोक कुमार बाहर निकले। पत्रकारों द्वारा देर रात तहसील परिसर में उनकी उपस्थिति का कारण पूछने पर लेखपाल कथित रूप से आगबबूला हो गए और पत्रकारों के साथ मारपीट तथा अभद्रता करने लगे।

आरोप है कि लेखपाल ने पत्रकारों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और उनकी जेब से ₹863 भी निकाल लिए। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर न्याय दिलाया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

54 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago