पिस्टल निकाल कर धमकाया केस दर्ज

खजनी/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के बंगला पांडेय (ग्रामसभा केवटली) गांव के निवासी केशव कसौधन के पुत्र पंकज कुमार शुक्रवार 8 नवंबर को, अपरान्ह लगभग 1.30 बजे गांव के निवासी शिवशंकर यादव के खेत में कंबाइन मशीन से धान की फसल काट रहे थे। इस दौरान केवटली गांव के निवासी जगदीश पांडेय के पुत्रों गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय उन्हें गालियां देते हुए धान की फसल काटने से मना करने लगे, पंकज कुमार ने बताया कि वो खेत में फसल बोने वाले शिवशंकर यादव के बुलाने पर उनकी फसल काटने के लिए अपनी कंबाइन मशीन लेकर आए हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंची विवाद बढ़ने पर बबलू पांडेय ने अपनी पिस्टल निकाल ली और जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ पड़े मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह से बबलू पांडेय को काबू में किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक चलती रही।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पंकज कुमार की तहरीर पर खजनी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 429/2024 के तहत बीएनएस की धाराओं 352 और 351(3) के तहत घटना के आरोपितों गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

2 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

2 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

2 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

3 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

24 hours ago