हजारों की तादाद में कार्यकर्ता रक्षामंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को सुनने आये

रक्षामंत्री ने आज़ जीआईसी मैदान में जनसभा को किया संबोधित

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जीआईसी मैदान में जनसभा संबोधित किया और मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई। हजारों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता रक्षामंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को सुनने आये।
केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा आयोजित महा संपर्क अभियान के अंतर्गत, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में हुई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं और जनता के लोकप्रिय जन नेता हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार का नेतृत्व किया है। आज देश की रक्षा की कमान उनके हाथों में है।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में शाहगंज केदार नगर से सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम हेमलानी,अनूप भोजवानी, अरुण उपाध्याय, राजेंद्र उप्रेती, नानक आयतवानी, पंडित रतन गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की जनता के साथ सभा में उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

32 minutes ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

34 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘नवोन्मेष’ स्टार्टअप फाउंडेशन की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा इनोवेशन का बड़ा मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…

39 minutes ago

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

9 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

9 hours ago