Categories: Uncategorized

त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु सेंट्रल कमेटी की बैठक संपन्न

बकरीद के दिन सभी मस्जिद एवं ईदगाह पर तैनात होगी पुलिस फोर्स

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।बकरीद एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न स्थानों से आए संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहे।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नही की जाएगी, नमाज के दौरान सड़क मार्ग खाली रखना है, सड़क मार्ग या रोड बाधित ना हो।
सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के सभी मस्जिद एवं ईदगाह पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। सभी थानों के थानाध्यक्ष मस्जिद व ईदगाह का निरीक्षण कर ले कहीं पर भी किसी प्रकार के रास्ते, विद्युत आदि का कोई विवाद न हो। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट ना किया जाए ना ही फॉरवर्ड किया जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। गड़बड़ी करने वालो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि बकरीद के दिन नमाज के दौरान सभी ईदगाह एवं मस्जिद पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था अधिशासी अधिकारी एवं डीपीआरओ सुनिश्चित करेंगे। त्यौहार के दिन विद्युत एवं पेयजल की निर्बाध व्यवस्था संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के पश्चात अवशेषों को खुले में नहीं फेंका जाएगा। साफ सफाई के लिए विशेष मोबाइल सफाई टीम बनाई जाएगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानों के थानाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

5 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

13 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

31 minutes ago

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

55 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

1 hour ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

2 hours ago