गाजे-बाजे शिव बारात में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

धूमधाम से मनाया शिव पार्वती विवाह गाजे-बाजे के साथ गांव गांव में भ्रमण करते हुए निकाली गई शिव बारात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के तहसील महसी के किसानगंज स्थित समाजसेवी मनोज अवस्थी ने अपने निवास स्थित पर बने मंदिर पर सम्पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया। जिसमें वृंदावन धाम से आए सुयश जी महाराज राम बाबा एवं सुधाकर अवस्थी ,अतुल कृष्ण महाराज जी के द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिसके बाद शुभ विवाह के कार्यक्रम की तैयारिया की गई जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बरात में सम्मिलित होकर धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए बारात देव पुरी बुढुवा मंदिर पर पहुंची वहां से पुनः घूमते हुए बारात मनोज अवस्थी के निवास स्थान पर पहुंची जहां पर बारातियों को जलपान एवं भोजन कराया गया व स्वागत किया गया वहीं सनातन संस्कृति के मुताबिक द्वार पूजा, पांव पूजन आदि का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गयाl

जिसमें प्रवीण अवस्थी अध्यापक, भोलू तिवारी, आनन्द सागर मिश्रा, सिंगर अर्जुन सिंह, विवेक शुक्ला पत्रकार,रोहित बाजपेई, मोहित मिश्रा, स्नेह शुक्ला, पुंडरीक पांडेय, देवेश चंद्र मिश्र, सुंदर लाल बाजपेई, विनोद अवस्थी, प्रीतम पंडित आदि सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

21 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

25 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago