पति सहित तीन लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l सरायमीर थाना पुलिस द्वारा पति समेत 3 लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
कल्पनाथ चौहान पुत्र सीताराम चौहान ग्राम गंगापुर काजी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ने, थाना सरायमीर में तहरीर दी कि मैने अपनी लड़की की शादी मुकेश चौहान पुत्र पलकधारी चौहान निवासी, सुरही बुजुर्ग थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के साथ किया है । शादी के बाद से ही पति मुकेश चौहान उसका बड़ा भाई योगेश चौहान व पिता पलकधारी चौहान मिलकर मेरी लड़की, पूजा को आये दिन दहेज के लिए मारते पीटते है । व प्रताड़ित करते है, 18 फरवरी 2023 को भी इन सब लोगो ने मेरी लड़की पूजा को उसके अपने ससुराल सुरही बुजुर्ग में दहेज के लिए मारा पीटा व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा कि अपने मायके से और दहेज लेकर आओ वरना ठीक नहीं होगा । सरायमीर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर धारा 323, 504, 506, आईपीसी व 498 – A, 3/ 4 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी सिकंदरपुर का किया निरीक्षण

साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…

2 hours ago

डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…

2 hours ago

शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…

3 hours ago