ब्रम्हधाम वैनी में राम विवाह का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के पयागपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मधाम वैनी में राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है l जिसका उद्घाटन पूज्य सन्त अवधेश दास महाराज, मणिराम दास छावनी अयोध्या के कर कमलों द्वारा किया गया है। इस राम विवाह महोत्सव के पहले दिन नारद मोह, दूसरे दिन रावण अत्याचार, भगवान जन्म का, विभिन्न पात्रों द्वारा रामचरितमानस में वर्णित विभिन्न कथानक का अभिनय किया गया l जिसमें रावण का अभिनय कमलेश तिवारी, कुंभकरण का अभिनय सत्य राम तिवारी, व विभीषण का अभिनय जगदंबा प्रसाद पाण्डे ने किया। यह अभिनय देख उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पात्रों की घूर घूर प्रशंसा की। इस संदर्भ में जब राम विवाह के आयोजक कमलेश तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत मेरे स्वर्गीय पिता नत्थूराम तिवारी के जमाने से लगातार चलता चला रहा है, जिसका हम सभी ग्रामवासी अक्षरसह पालन करते हुए प्रतिवर्ष राम विवाह महोत्सव का आयोजन करते चले आ रहे हैं। ताकि जनता को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिले जिससे हमारा समाज अपराध एवं भ्रष्टाचार से मुक्त होकर नए सामाजिक परिवेश का गठन करें और धार्मिक भावना से ओतप्रोत हो सके। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि वैनी विमलेश तिवारी, लाल साहब, सुधीर बृजनंदन पाटन दिन भटिंडा संजय सहित सभी दर्शक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी सिकंदरपुर का किया निरीक्षण

साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…

2 hours ago

डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…

2 hours ago

शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…

3 hours ago