बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन का मामला सामने आया है। क्षेत्र में खुलेआम चल रहे इन स्कूलों पर शिक्षा विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्कूलों में न तो बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, फिर भी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने जांच तक करना जरूरी नहीं समझा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शिक्षा विभाग इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत से इन अवैध स्कूलों को संरक्षण मिल रहा है।
शिक्षा के अधिकार कानून के तहत बिना मान्यता स्कूल संचालन पूरी तरह अवैध है, बावजूद इसके इन क्षेत्रों में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर रोक लग सके।

rkpshomnath

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

4 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

7 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

8 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

8 hours ago