Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतिरंगा रैली में हजारों बच्चो ने प्रतिभाग किया

तिरंगा रैली में हजारों बच्चो ने प्रतिभाग किया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र बरहज के परिषद विद्यालय कस्तूरबा गांधी तथा शिक्षा निकेतन के लगभग एक हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया।
यह तिरंगा यात्रा को तहसील परिसर से तहसीलदार अश्विनी कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बच्चों का तिरंगा यात्रा मुख्य चौक शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के साथ समाप्त हुआ। बच्चो द्वारा यह तिरंगा यात्रा लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस यात्रा में तहसीलदार अश्वनी कुमार , नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी बरहज नवनीत चौबे, एसआरजी आदित्यनाथ, गुप्ता प्रमोद मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा, रत्नेश मणि, जय नाथ त्रिपाठी, आलोक गुप्ता, अमीरचंद, साधना शुक्ला, बबली सिंह, योगेश्वर चौहान, प्रदीप कुमार ,मोहन विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, सुमन गुप्ता, निर्जला, कुंदन तिवारी, शिवानंद कुशवाहा, जैकी अहमद इत्यादि ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments