कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: जिलाधिकारी

ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो : पुलिस अधीक्षक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ईद-ए-मिलाद (बारावफात) त्यौहार एवं श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्टर सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने मौजूद लोगों को शासन एवं जिला प्रशासन की गाईडलाइन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजकों से अपील की और कहा कि निर्धारित समयावधि का पालन करते हुए परम्परागत ढंग से त्यौहार मनायें।डीएम व एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शराती तत्वों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। डीएम एसपी ने कहा कि आसन्न त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग के साथ-साथ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी,आमजन से अपील की गयी है कि मिलजुलकर हसी-खुशी त्यौहार मनायें।
उन्होंने बताया कि आसन्न त्यौहारों के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है जो प्रारम्भ से अन्त तक जुलूस के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि युवाओं को संयमित आचरण के लिए प्रेरित करें तथा सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहारों को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।डीएम ने एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली शान्ति समिति की बैठकें आयोजित कर लोगों गाईडलाइन की जानकारी दे दें, डीपीआरओ व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निेर्दश दिया गया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस मार्गों तथा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई करा दें तथा विसर्जन स्थल पर जहां पानी गहरा हो वहां पर संकेतांक भी खड़े करवा दिये जाये। लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि सड़कों की मरम्मत करा दें तथा बिजली के तारो और खम्भों को देख लिया जाय जहां पर तार लटके हुए हों उन्हें दुरूस्त करा दें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जायेगा, उन्होंने बताया कि जुलूस मजिस्ट्रेटों के साथ भी पुलिस बल मौजूद रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी।
परम्परागत ढंग से चले कोई नई परम्परा न डालें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो , एसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देते हुए आमजन से शान्ति पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाये जाने की अपील की।
बैठक के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खां , कुलभूषण अरोड , शमशाद अहमद एडवोकेट, इनायत उल्लाह, निशा शर्मा, राजीव निगम, रूमी मियां, दीपक सोनी दाऊ जी गुप्ता, ज़फर उल्लाह खां बन्टी, मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, हरिश्चन्द्र गुप्त, मुन्ना सिंह, लड्डन खां, परशुराम कुशवाहा सहित बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.केे. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित व महसी के राकेश कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, पयागपुर के आनन्द कुमार राय, कैसरगंज के कमलेश कुमार सिंह, महसी के जे.पी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, जिले के उद्यमी, व्यापारी व अन्य संभ्रान्त जन मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस सिलेंडर चोरी की वारदात से हड़कंप, अफवाहों के माहौल में सक्रिय हुए असामाजिक तत्व

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा गांव में शुक्रवार…

7 minutes ago

पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: अफवाहों से बचें, डीएम ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता और वितरण व्यवस्था…

10 minutes ago

बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु रेलवे ने प्रदान किया लाइसेंस

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

15 minutes ago

परसौनी बुजुर्ग में दिव्य रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा, आस्था और उल्लास से सराबोर हुआ क्षेत्र

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौनी बुजुर्ग स्थित प्राचीन झारखंडी शिव…

21 minutes ago

भव्य रूप से सम्पन्न हुआ वार्षिक निरंकारी संत समागम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक निरंकारी संत समागम आज महदहा…

31 minutes ago

हत्या मामले में वांछित आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले…

36 minutes ago