वृद्धजनों के जीवन में नई चेतना जागृत करने में सफल रहा शिविर

सदर विधायक ने वितरित किये सहायक उपकरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्ता तत्वावधान में स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जे.बी. सिंह सभागार में आयोजित मेगा सहायक उपकरण वितरण शिविर का सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया और शिविर के दौरान एलिम्को, कानपुर द्वारा चिन्हित 322 वृद्धजनों को मुख्य अतिथि विधायक सदर अनुपमा जायसवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख शिवम जायसवाल ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत 2036 उपस्कर उपकरण व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी, बत्तीसी, सिलिकान पैड, मोडिफाइड कमोड चेयर तथा लम्बर सपोर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल तक वृद्धजनों के आने-जाने में सुगम्यताए के दृष्टिगत सम्बन्धित ब्लाकों से बसों की व्यवस्थाएं की गई हैं।
अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के दिव्य मंत्र के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ अग्रसरित है।
इस अवसर पर दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार के उप सचिव विनेश पचनन्दा, प्रशासनिक अधिकारी सीआरसी.शंकर गणेश, प्राचार्य केडीसी डॉ विनय सक्सेना, पीडीडीआरडीए राजकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, दिव्यांग जन सशक्तीकरण वी.पी. सत्यार्थी व अन्य अधिकारी पुर्नवास अधिकारी मुकलेश कुमार, प्रशिक्षक सीआरसी लखनऊ विकास मिश्रा कार्यालय सहायक नागाराजी डी विशेष शिक्षक कुमार भरत भूषण सहित अन्य गणमान्य एवं संभ्रान्तजन, समाजसेवी अजय सिंह उर्फ ‘अज्जू’ बड़ी संख्या में लाभार्थी व उनके परिवार के सदस्य तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago