पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: अफवाहों से बचें, डीएम ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं एसडीएम सदर एवं जिला पूर्ति अधिकारी के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था और बिक्री की स्थिति का जायजा लेते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सबसे पहले पकड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पंप संचालक से उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली गई। संचालक ने बताया कि पेट्रोल का कुल स्टॉक 34,002 लीटर था, जिसमें से लगभग 5,000 लीटर की बिक्री हो चुकी है। वहीं डीजल का कुल स्टॉक 43,792 लीटर था, जिसमें 3,523 लीटर की बिक्री दर्ज की गई। संचालक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है तथा तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के कारण लोग जरूरत से अधिक ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे पंपों पर अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है।
इसके बाद जिलाधिकारी महुअवां ढाला स्थित मा बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता एवं बिक्री की स्थिति का निरीक्षण किया। यहां पेट्रोल का कुल स्टॉक 23,890 लीटर पाया गया, जिसमें से 8,161 लीटर की बिक्री हो चुकी थी। वहीं डीजल का स्टॉक 14,419 लीटर था, जिसमें मात्र 91 लीटर की बिक्री दर्ज की गई। पंप संचालक ने बताया कि बिक्री सामान्य रूप से चल रही है, हालांकि उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैलन या डिब्बों में ईंधन की बिक्री न की जाए। साथ ही, यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि या असामान्य खरीदारी देखी जाए तो तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए। उन्होंने पंपों पर मौजूद उपभोक्ताओं को भी जागरूक करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों के प्रभाव में आकर अनावश्यक ईंधन भंडारण न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण किया जाए और कहीं भी आपूर्ति या वितरण में बाधा न आने दी जाए। यदि किसी पंप पर अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनपद में वर्तमान में कुल 134 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिन पर लगभग 1,036 किलोलीटर डीजल और 842 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। 26 मार्च को जनपद में 650 किलोलीटर डीजल और 376 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई, जिससे स्पष्ट है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और संतुलित बनी हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षा मंत्री से मिला परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…

17 minutes ago

सांध्य ‘नित्य हलचल’ पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…

21 minutes ago

नीट संकट और परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता

पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…

25 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए 65 हजार रुपये

थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…

28 minutes ago

सड़क और नाली की समस्या से जूझ रही केवटलिया की जनता

सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…

31 minutes ago

पुरुषोत्तम मास के स्वामी हैं भगवान विष्णु – आचार्य अजय

17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…

35 minutes ago