हत्या मामले में वांछित आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2026 में हत्या से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र स्व. दिनेश सिंह निवासी ग्राम खमरिया, थाना गढ़िया रंगीन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्राम गोगेपुर रोड पर शिव मंदिर के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय उससे पूछताछ में उसने अपना नाम चंदन सिंह बताया, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
अभियुक्त को 27 मार्च 2026 को सुबह 11:54 बजे ग्राम गंगेपुर रोड पर शिव मंदिर से करीब 200 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया।
यह मुकदमा 15 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत हत्या सहित अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार और कांस्टेबल विकास गौतम शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

8 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

8 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

9 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

9 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

11 hours ago