परसौनी बुजुर्ग में दिव्य रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा, आस्था और उल्लास से सराबोर हुआ क्षेत्र

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौनी बुजुर्ग स्थित प्राचीन झारखंडी शिव मंदिर से शुक्रवार को दिव्य रुद्र महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्ति गीतों की गूंज और रंग-बिरंगी झांकियों ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक उत्साह और उल्लास से भर दिया। गांव से लेकर आस-पास के क्षेत्रों तक हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई, जो बसंतपुर, रामपुर बल्डिंहा, कफवा होते हुए बैकुंठी धाम घुघली पहुंची। यज्ञ आचार्य शिवकुमार मिश्र के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीत वस्त्र धारण किए लगभग 301 कन्याओं ने कलश में जल भरकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। यह दृश्य अत्यंत श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। इसके उपरांत शोभायात्रा पुनः बैकुंठी धाम से भुवना, भुवनी, मंगलपुर पटखौली, मठिया और बसंतपुर होते हुए अपने गंतव्य झारखंडी शिव मंदिर परिसर पहुंची।
यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते युवा जहां शोभायात्रा को जीवंत बना रहे थे, वहीं महिलाओं का समूह मंगल गीत गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहा था। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। शोभायात्रा में बुलडोजर पर सजी भगवान हनुमान की भव्य झांकी तथा रथ पर सवार भगवान शिव की आकर्षक झांकी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख संघ कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत राधेश्याम गिरी एवं तूफानी दास का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। यज्ञ के यजमान अविनाश पटेल व पवन पटेल के साथ आयोजन समिति के संयोजक कैलाश नाथ सिंह, ग्राम प्रधान अर्चना पटेल, उपाध्यक्ष आलोक मिश्र, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पटेल, जवाहर लाल जायसवाल, सुशील कुमार, सुदर्शन प्रजापति, विजय पटेल, अखिलेश पटेल समेत अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अनुसार दिव्य रुद्र महायज्ञ का आयोजन 11 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन एवं धार्मिक जागरूकता के लिए प्रतिदिन रात्रि में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। समिति ने बताया कि महायज्ञ का समापन 5 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं और गांव के लोग भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं, जिससे यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में एकता, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

22 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago