आदतन आर टी आई डालने वालों पर गिरेगी गाज

आरटीआई का उद्देश्य पारदर्शिता और भ्र्ष्टाचार का खात्मा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कुशीनगर व जनपद देवरिया के राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के जन सूचना अधिकारियों सहायक जन सूचना अधिकारियों व संबंधित पटल सहायकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
जनपद कुशीनगर से शिक्षा संबंधी 95 मामले राजस्व संबंधी 116 व चिकित्सा संबंधी 22 मामले तथा जनपद देवरिया से शिक्षा संबंधी 302 चिकित्सा संबंधी 88 तथा राजस्व के 415 मामले थे।
राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि थोक में आरटीआई की सुनवाई अगले वर्ष से अब जिले में होगी। आरटीआई का उद्देश्य पारदर्शिता और भ्रष्टाचार का खात्मा है। राज्य सूचना आयुक्त ने आदतन आरटीआई एक्टिविस्ट की सूची भी बनाने को निर्देशित किया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आरटीआई एक्ट के अधिनियम के उद्देश्य का पालन होना चाहिए। समाज समूह संगठन और प्रशासन के स्तर पर पारदर्शिता हो। उचित आरटीआई की उपेक्षा ना की जाए। उचित आरटीआई का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। उन्होंने बताया कि थोक के भाव में लगाए गए आरटीआई का एकमुश्त निस्तारण हो
उपस्थित सभी अधिकारियों को उन्होंने आर टी आई के संदर्भ में समय से जानकारी देने को कहा तथा आपत्तियों का निस्तारण भी समय से करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी बताया कि आरटीआई को कैसे अच्छे एवं सरल तरीके से निपटाया जाए। राज्य सूचना आयुक्त ने आरटीआई को एक सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बताई तथा अधिकारियों को अपने अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने को कहा।
राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को बताया कि आर टी आई कोई बोझ नहीं है, बल्कि यह एक दायित्व है। आरटीआई संबंधी सवालों का जवाब देना आपका कर्तव्य बनता है यह आपके नौकरी का हिस्सा है। उन्होनें कहा कि भाव और भावना से सद्भावनापूर्ण तरीके से कार्य करें।
उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कानून का पारदर्शिता से शत-प्रतिशत पालन करना हमारी जिम्मेदारी और दायित्व बनता है।
आरटीआई एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। समय से आपत्ति का निस्तारण किया जाए । प्रथम अपीलीय अधिकारी को भी उन्होनें मामलों के समयबद्ध निपटारा करने को निर्देशित किया। राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि आरटीआई का जवाब देना भी एक कर्तव्य है, इस बात को मान लेंगे तो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा।
राज्य सूचना आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों की आर0 टी0 आई संबंधी विधिक जिज्ञासा को भी शांत किया। उन्होंने आरटीआई की महत्वपूर्ण धाराओं के बारे में उपस्थित अधिकारियों को बताया।
इस क्रम में उपस्थित अधिकारियों की आशंकाओं का समाधान भी, आयुक्त द्वारा किया गया। जैसे पुरानी व अनुपलब्ध सूचना के जवाब में क्या किया जाए, व्यक्तिगत सूचनाएं को जनहित का संदर्भ बताते हुए मांगी गई सूचनाओं पर क्या किया जाए, सरकार से वित्त पोषित और मान्यता प्राप्त संस्थाओं से मांगी गई सूचनाओं के संदर्भ में जितनी सूचनाओं का संबंध सरकार से है उतनी ही सूचना प्रदान की जाएगी।
व्यक्तिगत मांगी गई सूचनाओं के बारे में भी कई शंकाओं का सूचना आयुक्त ने समाधान किया। उन्होनें कहा कि आदतन आरटीआई एक्टिविस्ट को चिन्हित करें। अंत में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने राज्य सूचना आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि उनके माध्यम से कई सारी जिज्ञासाएं दूर हुई । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago