राजकीय औद्योगिक संस्थान देवरिया के प्रांगण में उद्यमियों की हुई बैठक


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राजकीय औद्योगिक संस्थान, देवरिया के प्रांगण में जनपद देवरिया के उद्यमियों की एक बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु मध्यम एवं उद्यम उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार नई औद्योगिक नीति-2022 का लाभ किस प्रकार अधिक से अधिक उद्यमियों को दिलाया जाय इस पर विचार किया गया।
बैठक में वस्त्र एवं गारमेन्ट पालीसी 2022. उ०प्र० राज्य जैव नीति-2022 आदि पर विस्तार से विमर्श किया गया। शासन के निर्देशानुसार आगामी 2023 के प्रारम्भ में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के बारे में लोगों को बताया गया उद्यमियों को यह भी बताया गया कि, आगामी इन्वेस्टर समिट में जनपद देवरिया हेतु 200 करोड का लक्ष्य दिया गया। इसकी पूर्ति हेतु भावी निवेशकों को प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यकता है। यू०पी० सीडा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में भावी उद्यमियों को भूमि की कोई कठिनाई नहीं होगी, भूमि उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जायगा।
बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन द्वारा की गयी। बैठक में इण्डियन इण्डस्ट्रीज ऐसोसिऐशन के मण्डलीय अध्यक्ष जे०पी० जायसवाल व अन्य उद्यमियों द्वारा जिले में निवेश लाने हेतु महत्वपूर्ण सूझाव दिये गये, जिसे उ०प्र० शासन को भेजा जा रहा है। उन्होने बताया कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस के शासन के सूत्र को अमल करते हुये औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जाय।
बैठक में इण्डियान इण्डस्ट्रीज ऐसोसिऐशन के मण्डलीय अध्यक्ष जे०पी० जायसवाल इण्डियन इण्डस्ट्रीज ऐसोसिऐशन के जिलाध्यक्ष संजीव अरोरा व जनपद व्यापार मण्डल अध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहें। अन्य उद्यमियों द्वारा अपनी समस्या को भी रखा गया। जिसे उपायुक्त उद्योग द्वारा हल करने का आश्वासन दिया गया। अन्त में धन्यवाद के साथ बैठक समाप्त हुई।

rkpshomnath

Recent Posts

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

21 minutes ago

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

33 minutes ago

ओडिशा में बाढ़ का बड़ा संकट! एक लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में, CM माझी ने लिया हालात का जायजा

भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…

40 minutes ago

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

9 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

10 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

12 hours ago