भारत से सऊदी अरब हज पर जाने वालों का टीकाकरण हुआ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नानपारा आगामी दिनों में भारत से धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाले हाजियों का टीकाकरण सरकार के निर्देश पर नानपारा में संपन्न हुआ।
हज कमेटी के निर्देशन में प्रदेश भर में हज पर जाने वालों का टीकाकरण किया जा रहा है इसी क्रम में मदरसा दारुल उलूम कादरिया नानपारा में हज पर जाने वालों का टीकाकरण गुरुवार को किया गया इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जिले के संक्रामक रोग व्यवस्था प्रभारी आफाक अहमद ,डॉक्टर जफर हुसैन, संतोष श्रीवास्तव, विनोद कुमार, उमेश चंद्र ,मोहम्मद साकिब ,राजकुमार की टीम ने हज पर जाने वाले महिला एवं पुरुष का टीकाकरण किया पत्रकारों से मुलाकात में आफाक अहमद ने बताया कि 76 लोगों का टीकाकरण किया गया है ।
हज पर जाने वालों के लिए लगाए गए कैंप में नानपारा के नवनिर्वाचित चेयरमैन अब्दुल वहीद ने भी पहुंचकर हज पर जाने वालों से मुलाकात की । मौलाना शोएब हाजी अब्दुल कादिर चांद ,हाजी राशिद अली खान ,हाजी अब्दुल रशीद ,हाजी शब्बीर ,सैयद रोमान, सद्दू आदि का सहयोग रहा।
हज पर जाने वालों को खिताब करते हुए मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करना है और मक्का एवं मदीना में किस तरह से अपने अराकान अदा करने हैं इबादत करनी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

2 hours ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

2 hours ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

2 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

3 hours ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

3 hours ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

3 hours ago