सभी छूटे हुए पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना से किया जाय लाभान्वित : डीएम

22 मई से 10 जून तक चलेगा विशेष संतृप्तीकरण अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद के वंचित व अवशेष कृषकों को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 22 मई 2023 से 10 जून 2023 तक आयोजित होने वाले “बृहद ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान के दृष्टिगत किसान स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत तथा कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में आप द्वारा पूर्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भू-अंकन का कार्य सम्पादित कराया गया है। आपकी मेहनत के कारण ही जनपद के पांच लाख 30 हजार कृषकों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर एक्सएमएल बनाकर अपलोड किया गया। जिसके दृष्टिगत जनपद की स्थिति प्रदेश में तीसरी तथा संख्यात्मक दृष्टिकोण से प्रथम पायी गयी थी। शासन द्वारा पुनः निर्देश दिया गया है कि ऐसे किसान जिन्हें अब भी किन्हीं कारणों से पीएम किसान निधि प्राप्त नहीं हो रही है। उन सभी किसानों का डाटा 22 मई से 10 जून तक विशेष संतृप्तीकरण अभियान चलाकर, ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर प्राप्त करना है तथा उनका पीएम किसान पोर्टल पर सत्यापन आदि की कार्यवाही पूर्ण करते हुए शत प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिस निष्ठा एवं लगन से कार्य सम्पादित किया गया था, ठीक उसी प्रकार जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत में अवशेष छूटे हुए समस्त पात्र किसानों का विवरण प्राप्त करते हुए राजस्व लेखपाल द्वारा उनकी भूमि का सत्यापन कर तथा नजदीकी डाकघर के कार्मिक द्वारा उनका अपने पोस्ट आफिस में खाता खोलकर कृषि विभा क्र र्कचारियों द्वारा उनका डाटा पीएम किसान पोर्टल पर लैण्ड सीडिंग/अपलोडिंग का कार्य करते हुए उनका पंजीकरण कराते हुए सभी त्रुटियों को दूर कराकर प्रत्येक दशा में सभी अवशेष किसानों को लाभान्वित किया जाय।शासन द्वारा अब ग्राम पंचायत सक्रेटरी तथा ग्राम प्रधान को भी ज़िम्मा सौपा है। ग्राम प्रधान द्वारा निर्धारित तिथियों से पूर्व ग्राम पंचायत में खुली बैठक कराकर ऐसे कृषकों का विवरण संकलित किया जायेगा जिन्हें ग्राम पंचायत में पात्र होते हुए भी सम्मान निधि नहीं मिल रही है।शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में कृषि, राजस्व, ग्राम पंचायत सक्रेटरी, कामन सर्विस सेण्टर एवं पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि सम्बन्धित ग्राम प्रधान की निगरानी में 22 मई से 10 जून तक विशेष संतृप्तीकरण अभियान चलाकर शत प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है।सत्यापन, पंजीकरण आदि की कार्यवाही पूर्ण कर लाभान्वित करना है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, पीडीडीआरडीएम पी.एन. यादव, जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, नानपारा अजीत परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर दिनेश कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, तहसीलदार पयागपुर मुकेश कुमार शर्मा, कैसरगंज अजय यादव, महसी प्रदुम्न कुमार पटेल, नानपारा पीयूष श्रीवास्तव, मिहींपुरवा मोतीपुर अम्बिका चौधरी, कृषि रक्षा अधिकारी डॉ प्रियानन्दा सहित अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री अन्न (मिलेट्स) से बने हलवा का वितरण भी किया गया तथा श्री अन्न की प्रदर्शनी भी लगायी गयी।

rkpnews@desk

Recent Posts

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

13 hours ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

14 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

1 day ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

1 day ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

1 day ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

1 day ago