बलिया(राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली क्षेत्र में बीते गुरुवार शाम हुए तेजाब हमले में घायल युवक राजकुमार तिवारी ने मंगलवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में शामिल मृतक की प्रेमिका संगीता, उसका भाई दुर्गेश पांडे, तथा उनके दो साथी दुर्गेश उपाध्याय निवासी विशुनपुरा और संतोष यादव निवासी सुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी दुर्गेश पांडे ने कबूल किया कि राजकुमार उसकी बहन संगीता से शादी का दबाव बना रहा था। बार-बार मना करने के बाद भी परेशान किए जाने से नाराज़ होकर उसने साथियों के साथ मिलकर यह हमला रचा। दुर्गेश ने सफाई दी कि उनका इरादा जान लेना नहीं बल्कि डराने का था, मगर तेजाब का असर इतना घातक साबित हुआ कि राजकुमार की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम मृतक के कपड़ों की जांच करेगी ताकि घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि की जा सके। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा जा रहा है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज को हिला देने वाली है। प्रेम, प्रतिशोध और क्रूरता के इस संगम ने एक युवक की जिंदगी निगल ली, और चार युवाओं का भविष्य सलाखों के पीछे कैद कर दिया।
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…
नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…