सदैव अविस्मरणीय रहेगा यह अभिनन्दन समारोह-डॉ विनय तिवारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनय तिवारी का अभिनंदन समारोह भूगोल विषय के बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा, बाबा राघवदास भगवान दास पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसएन तिवारी, डॉ विनय तिवारी, डॉ सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला एवं अवधेश उपाध्याय ने मां सरस्वती एवं बाबा राघव दास के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पर्चन कर किया। बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित डॉ. तिवारी के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए, प्राचार्य प्रो.एस. एन. तिवारी ने कहा की एक गुरु की भूमिका छात्र-छात्राओं के पथ प्रदर्शक के रूप में होती है जो शिक्षा के साथ सही गलत की समझ भी विकसित करता है। डॉ विनय तिवारी एक गुरु के रूप में अपने सभी उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हैं इसका प्रमाण है। आप द्वारा आयोजित यह अभिनंदन समारोह। डॉ. अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसी व्यक्ति के अभिनन्दन करने के लिए जो खूबियां होनी चाहिए वह सब डॉ.विनय तिवारी में विद्यमान है।इस तरह के आयोजन के लिए आप सभी आयोजकों का भी अभिनन्दन करता हूँ। डॉ विनय तिवारी ने अपने अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभिनन्दन मेरा नहीं बल्कि मेरे गुरुजनों एवं परिवार का है, जिनके‌ द्वारा मुझे जो संस्कार मिले हैं उसी को पूरी इमानदारी एवं निष्ठा से आपको देने व सिखाने का प्रयास कर रहा हूँ। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत भावुकता एवं गौरवान्वित करने वाला है। क्योंकि ना तो मैं आपके लिए नवागत शिक्षक हूं और ना ही सेवा निवृत हो रहा हूं ऐसे में आपके द्वारा मेरा अभिनंदन किया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है यह क्षण मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। अभिनंदन समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना अंजलि त्रिपाठी एवं स्वागत गीत अमीना खातून द्वारा प्रस्तुत किया गया और उसके बाद भूगोल विषय के बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं ने डॉ विनय तिवारी असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने मनोगतभाव रखा, जिसमें प्रीति गुप्ता, शिवांगी, अंजलि, रिकेश, शनि, अंकित त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे। इस अभिनंदन समारोह में भूगोल विभाग के लैब सहायक प्रदीप शुक्ला एवं समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ धनंजय तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया। डॉ सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं अवधेश कुमार उपाध्याय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago