Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवार के देवाशरीफ जाने के दौरान खाली मकान को चोरों ने बनाया...

परिवार के देवाशरीफ जाने के दौरान खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली गांव में चोरों ने एक खाली मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी मुन्ना खान का मकान उस समय खाली था जब उनका परिवार देवाशरीफ घूमने गया हुआ था।

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नवलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक पटेल को सूचना मिली कि अतरौली गांव में मुन्ना खान के घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि मुन्ना खान, जो कि बिहार के छपरा जिले के बलडीहा गांव के निवासी हैं, लगभग 5-6 वर्ष पहले अतरौली गांव में मकान बनाकर बस गए थे और बाद में विदेश चले गए। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।

9 अक्टूबर, गुरुवार को मुन्ना खान की पत्नी अपने परिवार के साथ देवाशरीफ दरगाह जाने के लिए घर में ताला लगाकर निकली थीं और घर की देखभाल के लिए अपने रिश्तेदार को जिम्मेदारी सौंपी थी।

दो दिन बाद जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करते ही उनके होश उड़ गए — घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी के ताले टूटे हुए थे।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी दीपक पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर क्या-क्या सामान उठा ले गए हैं, क्योंकि मकान मालिक परिवार अभी घर नहीं लौटा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments