राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 सितम्बर..
सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही में देवामन ताल के किनारे स्थित मंदिर परिसर में घुसकर चार बदमाशों ने पुजारी के कमरे व दानपात्र का ताला खोलकर से साढे़ छह हजार रुपये निकाल ले गए। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की।पुजारी ने तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। उक्त मंदिर के पुजारी नगीना दास द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर व ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात चार की संख्या में पहुंचे अराजक तत्वों ने पुजारी को भयभीत कर दिवाल में टंगी चाभी निकाली और पुजारी के कमरे में रखे बाक्स का ताला खोलकर 5000 तथा दानपात्र का ताला खोलकर करीब 1700 रुपये निकाल ले गए। सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में हल्का इंचार्ज सभाजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
संवादाता कुशीनगर…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…