‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी’ अभियान का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल “ओडीओसी- एक जनपद एक व्यंजन” के अंतर्गत गोरखपुर मंडल के पारंपरिक व्यंजनों की पहचान, प्रलेखन और प्रोत्साहन हेतु प्रथम चरण का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” अवधारणा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संरक्षण में आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन कार्यक्रम की संरक्षक रहीं और प्रो. दिव्या रानी सिंह अभियान की नोडल अधिकारी हैं।
गृह विज्ञान विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव सर्वेक्षण, साक्षात्कार और शोध के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के पारंपरिक व्यंजनों का वैज्ञानिक प्रलेखन, पोषण विश्लेषण, मानकीकरण, संरक्षण, ब्रांडिंग और उद्यमिता से जुड़ाव सुनिश्चित करना है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए खाद्य उद्योग और स्वरोजगार के नए अवसर खोलेगी। बदलती जीवनशैली के बीच पारंपरिक और पौष्टिक आहार की ओर लौटना समय की आवश्यकता है। योजना का उद्देश्य केवल व्यंजनों की सूची तैयार करना नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को संरक्षित करना भी है।
जनपदवार चयनित व्यंजनों में गोरखपुर से दाल पीठा, घाठी, तिसी का लड्डू, गुजिया और महुअर, देवरिया से रिखवाचा, पुआ, बखीर, दाल भरी पुड़ी और सत्तू, कुशीनगर से लकठा और गुड़ आधारित मिठाइयाँ तथा महाराजगंज से चूड़ा मटर, रामकटोरी और कसार शामिल हैं। ये व्यंजन पूर्वांचल की कृषि परंपरा, त्योहारों और सामाजिक जीवन से गहराई से जुड़े हैं।

ओडीओसी दस्तावेज का विमोचन कर शासन को प्रेषित किया गया है। भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत इस योजना को और विस्तार देने की संभावना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने पारंपरिक खाद्य विरासत को “लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
भविष्य की कार्ययोजना में वैज्ञानिक मानकीकरण, रेसिपी प्रकाशन, प्रशिक्षण, स्टार्टअप मॉडल, ई-कॉमर्स ब्रांडिंग और GI टैग की संभावनाओं पर कार्य शामिल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

8 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

9 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

9 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

10 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

10 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

15 hours ago