बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)25 सितम्बर… समाज के आखिरी व्यक्ति के होटों पर मुस्कान और उसका सम्मान यही लक्ष्य था पंडित दीनदयाल उपाध्याय का, और इसी लक्ष्य पर काम कर रही है मोदी योगी की सरकार।
उक्त आशय का उद्गार व्यक्त करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के आदि पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस सपने को लेकर जनसंघ की नींव रखी थी उसी सपने को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार कार्य कर रही है।
हर गरीब को घर हर किसान को सम्मान निधि,हर पात्र को पेंशन,हर हाथ को काम समाज के अंतिम व्यक्ति के हाथों में सत्ता की भागीदारी इसका प्रमाण है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अब भ्रष्टाचार मुक्त और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग समाज के निर्माण की तरफ बढ़कर हम दीनदयाल जी के सपने को पूरा करने की तरफ बढ़ना होगा।
श्री त्रिपाठी चिल्लूपार के बुथ संख्या ३५५ खडे़सरी गांव में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने के पहले दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
एक अन्य कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल चौक बड़हलगंज में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को जिला मंत्री स्वतंत्रत सिंह, भाजपा नेता कमलेश पटेल, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड शाही,सुनील सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता महेश उमर, विनय कुमार तिवारी, दुर्गेश मिश्र, राजीव पाण्डेय, चाणक्य विचार संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी सुरेश मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, रामजी वर्मा,पवन गुप्ता, उग्रसेन तिवारी,विजय निगम,निशा जायसवाल,विजय लक्ष्मी शुक्ल,विजय लक्ष्मी जायसवाल, श्रीकांत सोनी, ये राजकुमार भारती,रविकृष्ण अग्रवाल, विरेन्द्र कुमार, अंकित पटेल, राजकुमार जायसवाल, पप्पू निषाद, गोपाल यादव, शैलेश शर्मा,प्रकाशवीर जायसवाल, राहुल तिवारी,झिनकू सोनकर,सुरज कसौधन ,सुनील तिवारी, दीपक शर्मा, प्रदुम्न तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवादाता गोरखपुर…
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…