रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश


सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रानीगंज बाजार में पिछले करीब 45 वर्षों से रह रही दाऊदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया निवासी किन्नर रेखा के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर किन्नर समुदाय के साथ-साथ व्यापारियों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले में बैरिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी लेन कामरहाटी थाना बेलधारिया, पश्चिम बंगाल निवासी बाबरी अंसारी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वे क्षेत्र के रामगढ़ में थीं। इसी दौरान वाहन चालक अभिजीत के मोबाइल पर रेखा मां का फोन आया। फोन पर उन्होंने दयाछपरा में बधाई लेने जाने की बात कही। इसके बाद बाबरी और अन्य लोग रानीगंज बाजार स्थित किराये के मकान पर पहुंचे, लेकिन वहां रेखा मां नहीं मिलीं।
काफी प्रयास के बावजूद उनका मोबाइल पहले स्विच ऑफ मिला। बाद में घंटी जाने के बावजूद किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। परिजनों और साथियों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि सुबह करीब 11:40 बजे रेखा को रानीगंज पुल के पूर्वी फाटक के पास देखा गया था। इसके बाद उनका कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सका। बुधवार को रानीगंज-चेताछपरा मार्ग की झाड़ियों में उनका मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे घटना को लेकर आशंकाएं और गहरा गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह जिले सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग रानीगंज पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।इसी बीच भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और किन्नरों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।रानीगंज बाजार के व्यापारियों में भी घटना को लेकर रोष है। व्यापारी जितेंद्र सर्राफ, रोशन गुप्त, प्रेमचंद सर्राफ, अनिल सोनी, पंकज वर्मा, प्रकाश मौर्य और त्रिलोकी सोनी समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।चर्चा यह भी है कि घटना के समय रेखा के शरीर पर लाखों रुपये के आभूषण थे। सूचना मिलने पर उनके भतीजे गोल्डन और भाभी असगरी भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अग्निवीर चंद्रमणि के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा व जयघोष से गूंजा पकड़ी सिसवां

प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे युवा सैनिक का फूल-मालाओं से अभिनंदन, शिकारपुर से गांव तक…

1 hour ago

जीव के बंधन का कारण : बाहर नहीं, भीतर बैठा है बंधन

डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य स्वयं को स्वतंत्र मानता है। उसे लगता…

1 hour ago

गोसाईपुर चट्टी पर बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) गोसाईपुर चट्टी पर मंगलवार को भिक्षावृत्ति कर जीवन-यापन करने…

1 hour ago

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…

1 hour ago

72 घंटे में खुला मोबाइल स्नैचिंग का राज, दो बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में

श्यामदेंउरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद…

1 hour ago

कोठीभार में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, गांव में पसरा मातम

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago