बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम हसुआपारा में चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया,जिसमें चोर तीन घरों में चोरी करने में कामयाब रहे, चौथे घर चोरी में चोरों ने ताला काटकर जैसे ही प्रवेश किया आहत पाकर घर वाले जग गए और चोर भाग निकलने में कामयाब रहे।भागने के दौरान चोरो की एक मोबाइल और एक पेंट मौके पर छूट गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एक साथ तहरीर थाना पयागपुर में दिया गया है,
केस 1 कलीमून पत्नी रमजान के घर का छप्पर काटकर चोर घर में घुसे जहां से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करने में सफल रहे , वही दूसरी तरह उसी रात ननके के घर ताला तोड़कर चोर घुसे जहां मोबाइल टॉर्च कपड़ा 5,000 नगद चोरी करने में सफल रहे,बगल में ही ननके के भाई मोनू के घर से सोने चांदी के जेवरात तथा 3500 रुपये नगद ले जाने में कामयाब रहे,
गांव से कुछ दूर पर एक पुरवा पर पप्पू के यहाँ घर का ताला काटकर चोर घर में प्रवेश किया तब तक घर के लोग जग गए जिससे चोर भागने में सफल रहे, भागते समय चोर की मोबाइल तथा पेंट मौके पर छूट गया, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। चोरों के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है, सभी लोगों ने इस संबंध में सामूहिक प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है, इस सन्दर्भ में जब थानाध्यक्ष पयागपुर श्याम देव से बात की गई तो उन्होंने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…