कर्नलगंज / गोंडा (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS) । चोरों ने नगर में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना नगर कर्नलगंज के मोहल्ला नई बाजार कटरा रोड से जुड़ी है। यहां के निवासी मोहम्मद सकील ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि बीते मंगलवार की देर शाम उसके घर के पास पुलिया पर बैठे कुछ लोग योजना बना रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे उसके परिवार के सभी सदस्य भोजन करके शो गये। रात्रि के समय छत से जीना के रास्ते चोर उसके घर के अंदर पहुंच गये। और कमरे के अंदर बक्से में रखा 40,000 नकद, एक सोने का हार, एक टीका, कान का झुमका, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल व बच्ची का गुजहा आदि सहित बक्सा व मोबाइल चोर चोरी कर ले गये। और घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर नरकुल की झाड़ी में बक्से का कब्जा तोड़कर जेवर व नकदी निकाल लिये वहीं कपड़ा आदि छोड़कर चले गये। सुबह उठने पर उसे घटना की जानकारी हुई जिस पर उसने नगर पुलिस चौकी पर तहरीर दिया। मगर कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़ित ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.