छत के रास्ते घुसे चोरो ने हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ किया

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l जिले के रुद्रवार गांव निवासी संजय कुमार पांडेय अपने इलाज के लिए जनपद मुख्यालय पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे, दो हफ्ता पहले अपने गांव से बलिया गए थे बुधवार की रात्रि संजय कुमार पांडेय के छत पर पड़ोस की एक लड़के को पड़ोसी चंद्रभान मिश्र के द्वारा देखा गया था, जिसकी सूचना रात को 10:00 बजे बलिया दिया गया संजय पांडेय को। संजय पांडेय 11:30 बजे रात को अपने घर पहुंचे और घर के अंदर घुसकर देखे तो घर का सामान सब इधर उधर फैला था, अलमारी बाक्स और बेड का ताला टूटा हुआ था। सब सामान देख करके दंग रह गए यहां तक की किचन के अंदर चार सिलेंडर था उसमें से भी एक सिलेंडर को चोरों ने चुरा लिया था। पड़ोसी के द्वारा जिस लड़के को छत पर देखा गया था उसको संजय पांडेय के द्वारा बताया गया कि संजय पांडेय रात को ही पुलिस को सूचना दिए थे, जिसपर भारी संख्या में पुलिस बल गांव पर पहुंचा और मकान को घेर लिया था। लेकिन जिसका नाम बताया गया था वह नहीं मिला। गुरुवार की सुबह एक ठेला पर बैठकर कर आरोपी कहीं जा रहा था, ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को सूचना दिया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। लेकिन जिस ठेला पर जा रहा था वह ठेला सिकंदरपुर का था और ठेला वाले को घर का फूल का बर्तन ₹2600 में विक्रय किया था वह सामान ठेला वाला पुलिस को सौप दिया और वह बताया कि यही आदमी हमको दिया है। संजय पांडेय के द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि सोने का एक मांगटीका, नथिया,दो सेट कान का,सहित शरीर का सभी प्रकार का आभूषण,5 कुंतल गेंहू, लेकर फरार है। लोगो ने बताया कि उसने धमकी भी दिया है।
थाना पर तहरीर दिया गया है पुलिस जांच में जुटी है।
चोरी करने वाला व्यक्ति एक साल पहले भी चोरी किया था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago