Categories: Newsbeat

गुमटी का ताला तोड़कर नगदी व सामान ले गए चोर

परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे के वार्ड नंबर -11 में चोरों ने बीआरसी रोड स्थित सीएचसी के पास एक गुमटी का ताला तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने आसपास की दो अन्य गुमटियों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।परतावल निवासी अभिषेक प्रजापति बीआरसी रोड पर सीएचसी के समीप गुमटी में दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा मिला। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर नगदी समेत कुछ सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने पास की दो अन्य गुमटियों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे ताले तोड़ने में सफल नहीं हुए।एक ही क्षेत्र में गुमटियों को निशाना बनाए जाने से दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों ने रात के समय बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास संभावित सुरागों की पड़ताल कर चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर और गोण्डा की टीमें आमने-सामने, महराजगंज-कुशीनगर बाहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026…

2 minutes ago

इंडोनेशियाई महिला के पास मिले पांच भारतीय पहचान पत्र, सोनौली में पकड़ी गई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के…

21 minutes ago

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, सादे कपड़ों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के…

39 minutes ago

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्वगणना, जनभागीदारी बढ़ाने पर प्रशासन का जोर

डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…

2 hours ago

1019 मतदान केंद्र और 1597 मतदेय स्थल निर्धारित

मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी…

2 hours ago

स्कोपस Q1 जर्नल में प्रकाशित डीडीयू के अंग्रेजी विभाग का पहला शोध पत्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…

2 hours ago