घर में घुस चोरों ने किया हाथ साफ हफ्तों बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं

खुखुन्दु/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया भंडारी में लगभग एक सप्ताह पूर्व एक घर में कुछ अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया और घर में रखा नगदी और कीमती गहने उठा ले गए हफ्तों बीतने के बाद भी इस संदर्भ में खुखुन्दू पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही के स्थान पर जांच की बात कह टाल मटोल कर रही है।
रमेश यादव पुत्र स्व यमुना यादव निवासी ग्राम परसिया भंडारी थाना खुखुन्दू जिला देवरिया गांव के उत्तर तरफ देवरिया सलेमपुर मुख्य मार्ग के किनारे रहमान फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के पास मकान बना कर रहते है । लगभग दश दिन पहले देर रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे । घर के सीढ़ी के रास्ते कुछ अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर में सो रहे इनके लड़के के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरों का ताला तोड़ कमरे में रक्खे बॉक्स को उठा ले गए । घर के अंदर सो रहे लड़के को लघुशंका लगी तो दरवाजा खोलने की कोशिश किया तो दरवाजा बाहर से बंद था तब अपने पिता को फोन कर इसकी सूचना दी घर में घुसते ही सभी लोग अवाक रह गए और शोर करने लगे जिसपर कुछ ग्रामीण भी इनके घर आ गए सभी साथ मिलकर खोज बिन करने लगे तो घर से कुछ दूरी पर खेतों ने इधर_उधर बिखरा बॉक्स तो मिला लेकिन बॉक्स में से नगद रुपया और कीमती दस सेट गहना गायब था।
इसकी सूचना इन्होंने तत्काल 112 को दी और थाने पर दी मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल तो किया और मुझे सुबह थाने पर बुलाया गया सुबह जब मैं थाने पर अपनी तहरीर लेकर पहुंचा तो मेरे द्वारा लिखा हुआ तहरीर को पुलिस ने चेंज करने को बोला गया जिस पर मैंने कहने अनुसार दूसरा तहरीर भी दिया।
लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी इस संदर्भ में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई, पीड़ित द्वारा अपनी फरियाद लेकर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर से मुलाकात की गई जिसपर क्षेत्राधिकारी द्वारा भी मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन तो दिया गया लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

2 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

3 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

4 hours ago