आई रेड के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सड़क सुरक्षा पखवाड़ा ( 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक ) के अन्तर्गत निर्माण खण्ड देवरिया के मनोरंजन कक्ष सभागार में एन0 आई0 सी0 के जिला रोल आउट मैनेजर सौरभ गुप्ता द्वारा समस्त अवर अभियंताओं (प्रांतीय खण्ड एवं निर्माण खण्ड), सहायक अभियंताओं ( प्रांतीय खण्ड, निर्माण खण्ड एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) को iRAD आई रेड / eDAR ( Integrated Road Accident Database एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटा बेस) ऐप एवं वेब पोर्टल का प्रशिक्षण आई रेड प्रोजेक्ट नोडल, अधिशाषी अभियंता ( प्रांतीय खण्ड) आर. के. सिंह एवं अधिशाषी अभियंता ( निर्माण खण्ड) मनोज कुमार पांडे की उपस्थिति में दिया गया।
एन0 आई0 सी0 देवरिया के उप निदेशक (आई टी) / जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाकर दुर्घटनाओं में कमी लाना आई आर ए डी (iRAD आई रेड) परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।
iRAD (आई रेड) में लोक निर्माण विभाग के साथ – साथ जिन तीन विभागों को जोड़ा गया है वो हैं – पुलिस, आर टी ओ और स्वास्थ्य। सड़क दुर्घटना में शामिल वाहनों का तकनीकी मुआयना RTO देवरिया द्वारा, दुर्घटना कब, कहाँ, कैसे हुई इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस विभाग द्वारा और घायलों एवं मृतकों का विवरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा आई रेड ऐप में फीड किया जा रहा है जिसका विश्लेषण आई आई टी चेन्नई की टीम द्वारा किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स द्वारा लाइव केसों की फीडिंग आई रेड iRAD/eDAR ऐप एवं वेब पोर्टल में किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

9 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

19 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago