स्नान पर्वों पर नहीं होगा कोई VIP प्रोटोकॉल, CM योगी ने की हाई लेवल मीटिंग

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला-2026 को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रमुख स्नान पर्वों पर किसी भी प्रकार का VIP प्रोटोकॉल लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माघ मेला केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता का जीवंत उदाहरण है।

शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में होने वाले माघ मेला-2026 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम योगी ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगम पर कल्पवास, स्नान और साधना की परंपरा भारतीय सांस्कृतिक चेतना की आत्मा है। इस वर्ष 15 से 25 लाख श्रद्धालु केवल कल्पवासी होंगे।

महाकुंभ के बाद माघ मेले को लेकर देश-दुनिया में उत्साह

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महाकुंभ के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के बाद माघ मेला-2026 को लेकर देश और दुनिया में विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन आस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, नवाचार और संवेदनशील प्रशासन का संतुलित उदाहरण बन सके।

स्नान पर्वों पर VIP व्यवस्था नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माघ मेले की व्यवस्थाओं में आध्यात्मिक गरिमा बनी रहे, लेकिन किसी भी स्तर पर अव्यवस्था या असुविधा न हो।

उन्होंने गृह विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रमुख स्नान पर्वों पर किसी भी प्रकार का VIP प्रोटोकॉल न लागू किया जाए, और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश सार्वजनिक किए जाएं।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला, पत्थरबाजी के बाद शो रद्द

12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

बैठक में प्रयागराज की मंडलायुक्त ने जानकारी दी कि माघ मेला-2026 का आयोजन 3 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक कुल 44 दिनों का होगा। इस दौरान पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे।
पूरे मेला काल में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जबकि मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख पर्व पर एक ही दिन में 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मेला क्षेत्र का विस्तार, सेक्टरों की संख्या बढ़ी

अधिकारियों ने बताया कि इस बार मेला क्षेत्र का विस्तार बढ़ाकर लगभग 800 हेक्टेयर कर दिया गया है। साथ ही सेक्टरों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 कर दी गई है। स्नान घाटों की कुल लंबाई में पिछले माघ मेले की तुलना में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

ये भी पढ़ें – बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा टला, ट्रायल के दौरान ध्वस्त हुआ नवनिर्मित रोपवे

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago