बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र ग्राम पाठक खुदिया के खेत मे कंकाल मिलने से ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दिन के लगभग 2 बजे ग्राम पाठक खुदिया के कटे हुए गेंहू के खेत मे डण्ठल बीन रही महिला ने एक नर कंकाल देखा और कंकाल के पास ही लड़की के कपड़े देख शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर स्थानीय लोगों पास जाकर नर कंकाल को देख 112 नम्बर को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची 112 नम्बर की पुलिस ने पूरे एरिया का वैरिकेटिंग कर आला अधिकारियों की इसकी सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुँची बरहज पुलिस ने जॉच शुरू कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना था कि डेढ़ माह पहले पाठक खुदिया गाँव से एक बच्ची जो बोल नही सकती थी गुम हो गई थी , परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। परिजनों ने कंकाल के पास कपड़े मिलने से बच्ची की पहचान अपनी बच्ची के रूप की है। जबकिं थाना इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह बरहज ने बताया कि जांच कराई जा रही हैं , रिपोर्ट आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…