पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निदान हो – डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने 15 प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष रखे जिनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर एवं पूर्वोत्तर के राज्यों से जारी शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण वेरिफिकेशन के पश्चात ही किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस संबन्धी आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाती है।
कर्नल अरुण प्रकाश पांडेय (से0नि0) ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या ने विभिन्न रैंक के पूर्व सैनिक निवास करते हैं। प्रशासन विभिन्न प्रयोजनों हेतु उन्हें स्थायी अथवा अस्थायी प्रकृति के कार्यों में उनका उपयोग कर सकता है। डीएम ने जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (से0नि0) मुकेश तिवारी से ऐसे पूर्व सैनिकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
पूर्व सैनिकों ने मेडिकल कॉलेज में एक डेडिकेटेड हेल्प डेस्क बनाने का मुद्दा उठाया, जिसपर डीएम ने उचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया। बैठक में ईसीएचएस तथा सीएसडी कैंटीन स्थापित करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डीएसपी अंशुमान श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

6 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

7 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

7 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

7 hours ago