गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जल्दबाजी में ईंधन भरवाने के लिए उमड़ पड़े।

शहर और आसपास के इलाकों में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि तेल कंपनियों ने सप्लाई रोक दी है, जिससे लोगों में घबराहट बढ़ गई।

डीएम ने किया स्थिति स्पष्ट, कही बड़ी बात

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तुरंत हस्तक्षेप किया और वीडियो संदेश जारी कर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।

प्रशासन की अपील—अफवाहों से रहें दूर

डीएम ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भ्रामक और अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे फैलाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े – Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अफवाहों के कारण बढ़ी भीड़

प्रशासन के अनुसार, अफवाहों के कारण ही पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी, जबकि वास्तविकता में ईंधन की कोई कमी नहीं है। डीएम के बयान के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे और लोगों में राहत देखने को मिली।

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी दिखाएं और अफवाहों से बचें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढ़े – भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

Karan Pandey

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

10 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

11 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

11 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

11 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

11 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

11 hours ago