कस्बे में मालवाहक ट्रक व डग्गामार वाहनों से अक्सर लगता है जाम

ट्राफिक पुलिस की चौराहे पर डूयुटी होने के बावजूद नहीं मिल रहा है जाम से निजात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के रुपईडीहा भारत नेपाल सीमावर्ती कस्बे के नेशनल हाईवे 927 पर ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के चलते डग्गामार वाहनों, बैट्री रिक्शा,रिक्शा,तांगा, ट्रक,टैंकरों व अन्य मालवाहक भारी वाहनों की दोहोरी व तिहरी लाइन लग जाती है,जिससे यहाँ इस मार्ग पर जाम की गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। कभी कभी तो लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। आए दिन हो रही जाम की समस्या को लेकर यहाँ थाने में होने वाली शांति कमेटी बैठक में रुपईडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी रोड़ जाम पर सवाल उठाते रहते हैं। फिर भी रोड़ जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। जबकि सेन्ट्रल बैंक चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की डूयुटी हमेशा लगी रहती है। कस्बे के कुछ दुकानदारों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस चौराहे पर सही तरीके से डूयुटी नहीं करती हैं इस लिए जाम की समस्या बनी रहती है। ज्ञात हो कि यहाँ रोड़ जाम लगने से पिछले कुछ दिनों में कई लोग वाहनों की चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं और पूर्व में आधा दर्जन से अधिक लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं। जिसका खामियाजा रुपईडीहा कस्बा वासियों व अन्य जनमानस को भुगतना पड़ रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

4 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago