सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी के असामयिक निधन की सूचना से पूरे चिकित्सा समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया, इकाई सिकंदरपुर (बलिया) द्वारा मुन्ना कटरा, लोहिया अल्ट्रासाउंड परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। डॉ. तिवारी का निधन शनिवार रात 11:00 बजे श्वास गति रुकने से हो गया। वे बेल्थरारोड स्थित अपने निजी क्लिनिक में वर्षों से सेवा दे रहे थे और मूल रूप से ग्राम नरला मालदह के निवासी थे।शोक सभा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर कुशवाहा ने किया। सभा में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दीना प्रसाद, डॉ. मोहम्मद सनाउल्लाह, डॉ. विवेक चौबे, डॉ. ओसामा, डॉ. शेख अबुज़र, डॉ. विकसित गौरव सिंह (अतुल्यम हॉस्पिटल), डॉ. अमरजीत वर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. अश्विनी राय, डॉ. वासिफ अख्तर, डॉ. आषुतोष गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. रविशंकर वर्मा एवं डॉ. एम. आर. चौहान आदि मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत मे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ लाल बहादुर कुशवाहा ने किया
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…