Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ.अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है: ई. प्रवीण निषाद

डॉ.अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है: ई. प्रवीण निषाद

सामाजिक समरसता दिवस के रूप में भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मानते हुए सांसद ई. प्रवीण कुमार निषाद ने पर बाईपास चौक खलीलाबाद स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए सांसद श्री निषाद ने कहा कि आज डॉ. अंबेडकर के संवैधानिक और सामाजिक योगदान व विचारों को पढ़ने व आत्मसात करने की जरूरत है। जिससे समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने में सहायता मिलती है। जातिगत भेदभाव समाज व देश की तरक्की में बाधक है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, लोकसभा चुनाव संयोजक रामललित चौधरी, सुधांशु सिंह, यशोदानंद यादव, एडवोकेट मुकेश गोंड, आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, बनर्जी लाल अग्रहरी, सतविंदर पाल जज्जी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments