Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमत्स्य फ्राई फिंगर लिंग आकार के मत्स्य बीज पकड़ने पर 15 जुलाई...

मत्स्य फ्राई फिंगर लिंग आकार के मत्स्य बीज पकड़ने पर 15 जुलाई से 31 अगस्त तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध

प्रतिबंधित अवधि के दौरान यदि अवैधानिक शिकार/बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 के तहत की जाएगी दंडात्मक कार्रवाई

मऊ ( राष्ट्र की परमाणु ) जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्र ने बताया कि वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प मछलियों यथा रोहू, कतला व नैन, विदेशी कार्प मछलियां यथा कॉमन कार्प, ग्रास कार्प एवं सिल्वर कार्प तथा अन्य अधिकांश मछलियां प्रजनन करती हैं। इन मछलियों के संवर्धन व संरक्षण हेतु उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 की धारा 3(1) के तहत जलाशय में मत्स्य शिकार माही पर दिनांक 01 जून से 30 जून तक तथा मत्स्य फ्राई व फिंगफिगरलिंग आकर 2-10 सेमी के मत्स्य बीज दिनांक 15 जुलाई से 31 अगस्त तक पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित अवधि मेंस में जो भी व्यक्ति नदियों/प्राकृतिक जल स्रोतों में मत्स्य अथवा मत्स्य बीज का अवैधानिक शिकार/बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 नियम 5 एवं 6 के उप नियम (1) व (2) के अंतर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments