ज्वेलरी की दुकान में चोरी,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।भुवनी बाजार में घुघली से कप्तानगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थितअनिल ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सटर के बगल का पाइप तोड़कर लाखो का सामान उठा ले गये।बताया जा रहा है कि चोरी के घटना के समय बगल के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के बाहर लगे बल्ब को निकालकर आस-पास अंधेरा करने की कोशिश की है। सूचना पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि भुवनी बाजार में चोरी की घटना हुई है। मामले में तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी दुकान का शटर तोड़ कर किया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। करीब दो लाख रूपये के सोने चांदी का आभूषण चोरी की बात सामने आई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमसा तट पर मऊ महादेव घाट का होगा भव्य उद्घाटन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मऊ…

2 minutes ago

शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बना जागरूकता अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित…

7 minutes ago

“महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ का जीवन दर्शन” पुस्तक का विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित…

14 minutes ago

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कसा शिकंजा, 114 ई-चालान

देवरिया यातायात पुलिस चेकिंग अभियान: 114 वाहनों पर कार्रवाई, 12 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों…

19 minutes ago

नाबालिग को बेचने की साजिश, पुलिस ने समय रहते बचाया

बलिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया किशोरी दुष्कर्म मामला अब…

31 minutes ago

PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली, 60% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana अब तेजी…

1 hour ago