देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बगहा मठिया गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे, अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और बक्शा तोड़ गहने और नकदी चुरा लिए।
घटना हसरूदिन अंसारी उर्फ बिल्लर अंसारी के घर में हुई, जब परिवार के लोग मूंगफली के खेत में गए थे।
घटना का खुलासा
शाम को घर लौटने पर परिवार ने दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ पाया। तुरंत बरियारपुर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, लेकिन चोरों ने पुलिस के लिए चुनौती पेश कर दी है।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या पुलिस इस चोरी का खुलासा कर पाएगी या यह मामला लंबे समय तक अनसुलझा रह जाएगा।
योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! 91 वर्ष की उम्र में मां सावित्री देवी…
टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…
आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…